Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में 22वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत

November 17, 2025

गुरुग्राम में 22वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत

गुरुग्राम के सेक्टर-62 स्थित पायनियर प्रेसिडिया सोसाइटी में पांच वर्षीय बच्चे की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई, जब बच्चा घरेलू सहायिका की देखरेख में घर पर था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चा खेलकर लौटा था और लिफ्ट से निकलते ही तेजी से कमरे में घुस गया। उसने मुख्य दरवाजा जोर से बंद किया, जिससे स्मार्ट लॉक अपने-आप सक्रिय हो गया। माता-पिता घर पर नहीं थे और लॉक का कोड केवल दोनों को पता था।

सहायिका ने उसे दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी, पर बच्चा घबरा गया और दरवाजा नहीं खोल सका। कई प्रयासों के बाद उसने सुरक्षा कर्मियों और आसपास के लोगों को बुलाया। घबराहट में बच्चा बालकनी की ओर भागा और ध्यान आकर्षित करने के लिए कपड़ों की स्टैंड पर चढ़ गया। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया।

बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना पूरी तरह दुर्घटना थी और किसी भी तरह की साजिश की आशंका नहीं है। सेक्टर-65 थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें