Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

England में दादरी छात्र की हत्या, Birmingham में पांच भारतीय हिरासत में

November 28, 2025

England में दादरी छात्र की हत्या, Birmingham में पांच भारतीय हिरासत में

चरखी दादरी। जगरामबास गांव का 27 वर्षीय एमबीए छात्र विजय कुमार इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। वह यूनिवर्सिटी से लौटते समय रास्ते में पांच भारतीय युवकों को कार में बैठाकर निकला था।

ये भी पढ़ें: हिसार में नशा तस्करी का बड़ा खुलासा, 60 किलो गांजा बरामद

कुछ दूरी पर उसकी गाड़ी खाली मिली और पास ही उसका शव बरामद हुआ, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। जांच टीम ने आसपास के CCTV फुटेज और डिजिटल लोकेशन डेटा का अध्ययन शुरू कर दिया है।

परिवार के अनुसार, विजय केंद्रीय जीएसटी विभाग से वीआरएस लेकर फरवरी में इंग्लैंड उच्च शिक्षा के लिए गया था। वह ब्रेस्टो यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था और कई बार घर से फोन पर बातचीत करता था।

स्थानीय पुलिस ने दिल्ली के पारस और कुरुक्षेत्र निवासी मग्गू सहित पांच भारतीय युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपितों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई लोकेशन पर छापेमारी भी की है।

अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम व कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विजय के शव को एक सप्ताह के भीतर भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। परिवार ने सरकार से मामले की तेज जांच और न्याय की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें