Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाजार खुलने से पहले ही इलाके में हड़कंप, दुकान में उठी भीषण आग की लपटें

December 1, 2025

बाजार खुलने से पहले ही इलाके में हड़कंप,  दुकान में उठी भीषण आग की लपटें

अंबाला। बब्याल रोड स्थित अग्रवाल कॉम्पलेक्स में सोमवार सुबह बाजार खुलने से पहले ही दो मंजिला किराना दुकान में आग लग गई। जैसे ही धुएं का गुबार आसपास फैलना शुरू हुआ, लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल टीम ने लगभग आधे घंटे की लगातार कार्रवाई के बाद लपटों पर काबू पा लिया। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के पास इकट्ठे हो गए। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर मौजूद टीम को आग नियंत्रित करने में मदद की।

दुकानदार पवन सहगल के अनुसार वह रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर घर गए थे, लेकिन सोमवार सुबह अचानक कॉल पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि दुकान लगभग पूरी तरह जल चुकी थी और अंदर रखा सारा सामान नष्ट हो गया था।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लाखों रुपये का किराना स्टॉक राख हो गया है। दमकल विभाग अब आग के स्रोत और फैलने की गति को लेकर तकनीकी जांच कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें