Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

छह साल की मासूम बाथरूम में मिली मृत, गांव में सनसनी

December 2, 2025

छह साल की मासूम बाथरूम में मिली मृत, गांव में सनसनी

इसराना (पानीपत)। गांव नौल्था में सोमवार दोपहर एक छह साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम के पानी के टब में मृत पाई गई। बच्ची बाहर से बंद बाथरूम में थी और घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: जाने कैसे पहुंचीं अकेली पानीपत स्टेशन… सिरसा की बहनों की चौंकाने वाली कहानी

मृतक बच्ची की पहचान विधि (6), पुत्री संदीप निवासी बोर्ड गढ़वाल, सोनीपत के रूप में हुई है। बच्ची अपने स्वजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने सोनीपत से नौल्था आई थी।

घटना की सूचना मिलते ही इसराना पुलिस के थाना प्रभारी महीपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पानीपत के शव गृह में सुरक्षित रखा। मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंपा जाएगा।

मौके पर एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस बाथरूम में बच्ची का शव बरामद हुआ, वहां बाहर से कुंडी लगी हुई थी। इसी वजह से स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

गांव में शादी समारोह के दौरान बच्ची अपने परिवार के साथ थी और सोमवार सुबह बरात रवाना हो गई थी। दोपहर में यह भयावह घटना सामने आई, जिसके बाद पुलिस देर रात तक मामले की तहकीकात में जुटी रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें