इंटरटेनमेंट डेस्क। सीरियल अनुपमा में अनुज का किरदार निभाकर मशहूर हुए गौरव खन्ना की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है, खासकर उनकी फीमेल फैंस की। वहीं, सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का खिताब जीत लिया और 50 लाख रुपये का इनाम भी अपने नाम किया। स्क्रीन पर उनकी जोड़ी अनुपमा के साथ दर्शकों को बहुत पसंद आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रियल लाइफ में उनकी पत्नी कौन हैं? बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी पत्नी का नाम आकांक्षा चमोला है। आइए इनके बारे विस्तार से जानते हैं…
कौन हैं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला
आकांक्षा चमोला एक टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो स्वरागिनी से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2017–2018 में लोकप्रिय शो भूतू में लीड रोल निभाया। साल 2022 में वह कैन यू सी मी नाम के शो में भी नजर आईं थीं। उनकी उम्र 41 साल है, वह मुंबई में रहती हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 356K फॉलोअर्स हैं। उनकी इंस्टा फोटोज काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश होती हैं।
View this post on Instagram
गौरव और आकांक्षा की प्यारी लव स्टोरी
दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। गौरव ने बताया था कि वे आकांक्षा को पहली नज़र में ही पसंद करने लगे थे, लेकिन आकांक्षा को इस बात का पता नहीं था। गौरव ने उनसे बात करने का तरीका यह निकाला कि वे खुद को न्यूकमर बता कर रोल पाने में मदद मांगने लगे। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।आखिरकार साल 2016 में दोनों ने धूमधाम से शादी की।
View this post on Instagram
आकांक्षा चमोला बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं
आकांक्षा न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि उनका फैशन सेंस भी जबरदस्त है। वह हर तरह के आउटफिट में कमाल लगती हैं। अक्सर नए लुक्स एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंस साफ नजर आता है। टीवी इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेसेस में उनका नाम शामिल है। उनकी तस्वीरें देखने पर पता चलता है कि वे स्टाइल और एलीगेंस का बेहतरीन मिश्रण हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...