Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana: होटल में युवती की सेमी-न्यूड लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की फोरेंसिक जांच

December 13, 2025

Ludhiana: होटल में युवती की सेमी-न्यूड लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की फोरेंसिक जांच

पंजाब डेस्क: लुधियाना जिले के एक मशहूर होटल में स्टाफ को कमरे में एक युवती की सेमी-न्यूड लाश मिली। बता दें कि मृतक युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक से खून बहा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

रेस्टोरेंट स्टाफ ने किया था अलर्ट

होटल स्टाफ के अनुसार, युवती दोपहर में एक युवक के साथ कमरे में गई थी। शाम तक दरवाजा नहीं खुला तो स्टाफ ने शंका जताई। कमरे के अंदर जाकर देखा गया कि युवती की लाश पड़ी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच और फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

पुलिस देर रात गांव मेहरबान इलाके में पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही, सेफ सिटी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी युवक और युवती किन रास्तों से होटल तक पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने कमरे के आस-पास से चादरें, बेडशीट और फिंगरप्रिंट इकट्ठा किए। कमरे में बेड से एक कटर भी मिला, और युवती की आइब्रो पर कट के निशान पाए गए।

ये भी पढ़ें: Punjab में LPG गैस सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर आ रही दिक्कतें, लोगों की बढ़ी परेशानी

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से पहले की फुटेज खंगाल रही है, यह समझने के लिए कि युवती किससे मिली और किन रास्तों से होटल पहुंची।अधिकारी मामलों की जांच में हर संभव पहलू पर ध्यान दे रहे हैं। यह मामला स्थानीय लोगों में चिंता का विषय बन गया है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें