नेशनल डेस्क: ओडिशा के ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट होने से कई मजदूर खदान में फंस गए। कई मजदूरों के मारे जाने की भी आशंका है। मजदूरों को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धमाका ढेंकनाल के गोपालपुर में अवैध पत्थर खदान में हुआ है। इस हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें: 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिए 3 नाबालिग लड़के
खदान में फंसे मजदूरों के लिए बचाव कार्य जारी
हादसा शनिवार देर रात को हुआ। जैसे ही हादसे के बारे में पता चला स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। फिलहाल राहत और बचाव अधिकारी पता लगाने में लगे हुए हैं कि कितने मजदूर फंसे हैं।
#WATCH | Dhenkanal, Odisha: Massive explosion at stone quarry, labourers trapped. pic.twitter.com/v9snDuvaoR
— ANI (@ANI) January 4, 2026
शुरुआती जांच में पता चला है कि खदान में विस्फोट करने के लिए जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी और अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। स्थानीय अग्निशमन दल, ओडिशा आपदा प्रबंधन दल, डॉग स्कवायड और विभिन्न उपकरणों के साथ बचाव दल खदान में फंसे मजदूरों को निकालने में लगे हुए हैं, जिलाधिकारी और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।
विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाके से मजदूरों के फंसने से दुखी हूं। पता चला है कि हादसे में मजदूरों की मौत हुई है। इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और हादसे में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।’ नवीन पटनायक ने हादसे की जांच कराने की मांग की। साथ ही सरकार से मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने भी मांग की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...