हरियाणा डेस्क: घने कोहरे के कारण आज सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान मोहर सिंह निवासी ढिगारिया, जिला लक्ष्मणगढ़ (राजस्थान) और भवानी सिंह निवासी खेड़ा, लक्ष्मणगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। घायल सभी राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Weather: जम्मू में शीतलहर का कहर, 14 साल बाद दिन का तापमान 7.4 डिग्री पर पहुंचा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी, जिस कारण बस चालक को आगे चल रहे ट्रक का पता नहीं चला और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह टूट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतकों को जिला अस्पताल भिजवाया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में वजह घना कोहरा और कम दृश्यता मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: ‘धोखे से सत्ता मिले तो उसे चुनाव नहीं कह सकते’, BMC चुनावों में गड़बड़ी के आरोप पर राज ठाकरे