पंजाब डेस्क: पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बस आगे जा रही भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बस में बैठे यात्रियों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। लोगों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी चांदी की कीमतें बढ़ीं या घटी? जानें आज के Latest Rate
12 लोग घायल
इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन मंगवाकर घटनास्थल पर से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड किया और ट्रैफिक सुचारू किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्हाइट कलर की यात्रियों से भरी बस पठानकोट से अमृतसर की तरफ जा रही थी। धूंध ज्यादा होने के कारण ये हादसा हुआ।
बस के आगे भूसे से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। धूंध ज्यादा होने के कारण बस चालक को भूसे से ट्रैक्टर ट्रॉली नजर नहीं आई और जोरदार टक्कर हो गई। सब-इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गनीमत है कि यात्रियों को मामूली चोट आईं हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Stock Market Update: हफ्ते के आखिरी दिन निवेशकों में दिखा उत्साह, Sensex-Nifty में मजबूती
मेष: दिन शुभ रहेगा...