Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: शिमला में शुरू होंगी प्री-पेड टैक्सियां, 26 स्थलों के लिए तय हुआ किराया

February 8, 2026

Himachal: शिमला में शुरू होंगी प्री-पेड टैक्सियां, 26 स्थलों के लिए तय हुआ किराया

हिमाचल प्रदेश डेस्कः शिमला शहर में जल्द ही प्री-पेड टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। परिवहन विभाग ने शहर के प्रमुख 26 स्थलों के लिए प्री-पेड टैक्सी और मैक्सी कैब का किराया निर्धारित कर दिया है। यह किराया आने-जाने की यात्रा और एक घंटे के निःशुल्क ठहराव को शामिल करते हुए तय किया गया है।

परिवहन विभाग ने आईएसबीटी टूटीकंडी, शिमला लिफ्ट, संजौली और आईजीएमसी शिमला को मुख्य प्री-पेड टैक्सी केंद्र बनाया है। इन चार स्थानों से शिमला के धार्मिक, पर्यटन, संस्थागत, अस्पताल और आवासीय क्षेत्रों के लिए किराया तय किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आर.डी. नजीम द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ये भी देखें :-

धार्मिक स्थलों के लिए तय किराया

जाखू मंदिर के लिए

आईएसबीटी टूटीकंडी से टैक्सी 900 रुपये, मैक्सी कैब 1100 रुपये

लिफ्ट शिमला से 700–900 रुपये

संजौली से 550–750 रुपये

आईजीएमसी से 650–850 रुपये

संकटमोचन मंदिर के लिए

आईएसबीटी से 450–650 रुपये

लिफ्ट से 600–800 रुपये

संजौली से 750–950 रुपये

आईजीएमसी के लिए 650–850 रुपये

तारादेवी मंदिर के लिए

आईएसबीटी से 1050–1250 रुपये

लिफ्ट से 1200–1400 रुपये

संजौली से 1350–1550 रुपये

आईजीएमसी से 1250–1450 रुपये

कामनादेवी मंदिर के लिए

आईएसबीटी से 350–550 रुपये

लिफ्ट से 500–700 रुपये

संजौली से 650–850 रुपये

आईजीएमसी से 550–750 रुपये

पर्यटन स्थलों के लिए टैक्सी किराया

एडवांस स्टडी / समरहिल के लिए

आईएसबीटी से 450–650 रुपये

लिफ्ट से 500–700 रुपये

संजौली से 650–850 रुपये

आईजीएमसी से 550–750 रुपये

छराबड़ा / वाइल्डफ्लावर हॉल के लिए

आईएसबीटी से 1150–1350 रुपये

लिफ्ट से 850–1050 रुपये

संजौली से 700–900 रुपये

आईजीएमसी से 800–1000 रुपये

छराबड़ा / कुफरी के लिए

आईएसबीटी से 1150–1350 रुपये

लिफ्ट से 1000–1200 रुपये

संजौली से 850–1050 रुपये

आईजीएमसी से 950–1150 रुपये

नालदेरा के लिए

आईएसबीटी से 1650–1850 रुपये

लिफ्ट से 1400–1600 रुपये

संजौली से 1250–1450 रुपये

आईजीएमसी से 1350–1550 रुपये

अस्पताल और एयरपोर्ट के लिए किराया

चमियाणा अस्पताल के लिए

आईएसबीटी से 900–1150 रुपये

लिफ्ट से 750–950 रुपये

संजौली से 600–800 रुपये

आईजीएमसी से 700–900 रुपये

केएनएच अस्पताल के लिए

आईएसबीटी से 450–650 रुपये

लिफ्ट से 250–450 रुपये

संजौली से 400–600 रुपये

आईजीएमसी से 500–700 रुपये

जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के लिए

आईएसबीटी से 1500–1700 रुपये

लिफ्ट से 1650–1850 रुपये

संजौली से 1800–2000 रुपये

आईजीएमसी से 1700–1900 रुपये

शहर के अन्य क्षेत्रों के लिए किराया

टुटू के लिए

आईएसबीटी से 400–600 रुपये

लिफ्ट से 500–700 रुपये

संजौली से 650–850 रुपये

आईजीएमसी के लिए 500–700 रुपये

भट्टाकुफर के लिए

आईएसबीटी से 850–1050 रुपये

लिफ्ट से 700–900 रुपये

संजौली से 400–600 रुपये

आईजीएमसी से 500–700 रुपये

शोघी के लिए

आईएसबीटी से 700–900 रुपये

लिफ्ट से 800–1000 रुपये

संजौली से 950–1150 रुपये

आईजीएमसी से 900–1100 रुपये

इसके अलावा चक्कर, तारहॉल, भराड़ी, न्यू शिमला, मल्याणा, बीसीएस मैहली और अनाडेल के लिए भी प्री-पेड टैक्सी दरें निर्धारित की गई हैं।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें