Fatehabad accident : फतेहाबाद जिले के भूना में बुधवार रात एक बाइक दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार विनोद कुमार टोहाना रोड पर जा रहे थे, तभी उसकी बाइक के सामने एक बुजुर्ग महिला आ गई। महिला सड़क पर गिर गई और घायल हो गई।
घटना के बाद महिला के परिजनों ने विनोद कुमार पर हमला कर दिया। इस दौरान झड़प में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को भूना सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें :
विनोद कुमार का दावा है कि बुजुर्ग महिला के परिवार के लोग मौके पर आए और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने अपने भाई को बुलाया, लेकिन उसे भी सिर पर रॉड से मारा गया। दूसरे पक्ष का कहना है कि उनकी मां बाइक से टकराई थी और इसके बाद विनोद और उनके भाई ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। मामले की सूचना भूना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस जांच कर रही है।
ये भी देखें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...