नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। यह बयान उस समय आया जब संयुक्त राज्य अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF ) की एक रिपोर्ट को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।
यह भी पढ़ें- जल्दबाजी में बना दी सड़क, हटाना भूल गए हैंडपंप! VIDEO देखकर चौंके लोग
USCIRF की हालिया रिपोर्ट में भारत को लेकर कुछ गंभीर टिप्पणियां की गईं। रिपोर्ट में कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) जैसे संगठनों पर कार्रवाई या प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की बात कही गई। कांग्रेस के एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस रिपोर्ट का जिक्र किया गया, जिसके बाद BJP ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव भाटिया ने कहा कि “जिसे राहुल गांधी ‘मोहब्बत की दुकान’ कहते हैं, उसमें सिर्फ एंटी-नेशनल बातें होती हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिना पूरी रिपोर्ट पढ़े उसका समर्थन कर रहे हैं और इससे भारत की छवि खराब होती है।
BJP प्रवक्ता ने राहुल गांधी से कई सवाल पूछे- क्या उन्होंने रिपोर्ट पूरी पढ़ी है? क्या वे विदेशी रिपोर्ट के आधार पर भारत की संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं? RAW जैसी एजेंसी के योगदान को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है?
यह भी पढ़ें- ‘टपोरी जैसा व्यवहार’, कंगना रनौत का राहुल गांधी पर हमला; 12 मार्च की घटना पर माफी की मांग तेज
भारत सरकार ने भी USCIRF की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इसे “एकतरफा और पक्षपाती” बताया। सरकार के अनुसार रिपोर्ट में तथ्यों की सही तस्वीर नहीं दिखाई गई। संदिग्ध स्रोतों के आधार पर निष्कर्ष निकाले गए। इससे आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं। यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसमें भारत की प्रमुख संस्थाओं का जिक्र विदेशी रिपोर्ट का हवाला और देश की आंतरिक राजनीति तीनों शामिल हैं।