Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonipat News : सोनीपत में ठगने के आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

April 3, 2026

Sonipat News : सोनीपत में ठगने के आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

सोनीपत। (Sonipat News) पुलिस ने फ्री में स्टॉक मार्केट सिखाने के नाम पर रुपये कमाने का लालच देकर 10.14 लाख रुपये की ठगी करने के तीन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया।

दो हजार रुपये भी बरामद

आरोपियों से दो हजार रुपये नगद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी गुरुवार को न्यायालय में पेश किए गए जहां से उनको जेल भेज दिया गया। एसपी ममता सिंह ने बताया कि पुलिस उपायुक्त पश्चिम और साइबर कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में थाना साइबर सोनीपत की टीम ने यह सफलता हासिल की।

टेलीग्राम के माध्यम से ठगी

आरोपियों के नाम राजस्थान के बालोतरा निवासी होता राम, बालोतरा निवासी जेठू सिंह तथा बालोतरा निवासी किशना राम हैं। तीन मार्च 2025 को नरेन्द्र नगर निवासी पंकज ने थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दी कि एक फरवरी 2025 को उसके मोबाइल पर एक टेलीग्राम चेनल के माध्यम से फ्री में स्टॉक मार्केट सीखने का निमंत्रण मिला।

खुद को बताया था कंपनी कर्मी

ठगों ने स्वयं को बहुउद्देश्यीय कम्पनी बताकर पैसे निवेश करने पर रकम दोगुनी और बाद में तीन गुनी करने का लालच दिया। टेलीग्राम पर लिंक भेजकर खाता बनवाया गया और लगातार निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। जांच में सामने आया कि फर्जी वेबसाइट और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुलवाए गए खातों के माध्यम से ठगी की गई। इस मामले में केस दर्ज किया गया।

छापामारी के बाद आए पकड़ में

प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच और छापेमारी कर तीनों आरोपियों को बाड़मेर राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपियों से दो हजार रुपये नगद बरामद किए गए। रिमांड अवधि के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

लोगों को चौकस रहने की सलाह

सोनीपत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर विश्वास न करें। निवेश या ट्रेडिंग से जुड़े प्रस्तावों की स्वयं जांच करें और केवल आधिकारिक तथा विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का उपयोग करें। अधिक मुनाफे के झांसे में न आएं। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Also Read : हनुमान शक्ति, भक्ति, सेवा के पर्याय : डॉ. अरविंद

Also Read : गर्मी अभी दूर, तेज हवाओं और बारिश की आशंका

Also Read : रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के युवक की मौत

Also Read : सोनीपत में ठगने के आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Also Read : प्रदेश की खेल नर्सरियों का ट्रायल आज

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें