Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : प्रदेश में पहली बार मनेगा बैसाखी पर्व

April 12, 2026

Haryana News : प्रदेश में पहली बार मनेगा बैसाखी पर्व

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश में पहली बार बैसाखी पर्व सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा। इस भव्य और विशाल कार्यक्रम का आयोजन धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में होने जा रहा है।

सीएम करेंगे शुभारंभ

पूर्व राज्यमंत्री पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए पहुंचेगे। इस कार्यक्रम के आयोजन में सभी प्रोग्रामों की थीम पंजाबी कल्चर की होगी। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने मनोरंजन को चार चांद लगाने के लिए पंजाबी कलाकार पहुंच रहे हैं, जो पंजाबी गीतों पर प्रदेशभर से पहुंचने वाले प्रदेशवासियों के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे।

500 ड्रोन बिखेंरेंगे छटां

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार होने वाले कार्यक्रम में 500 ड्रोनों के साथ ड्रोन शो का भव्य आयोजन होगा। इन ड्रोनों के साथ आसमान में बैसाखी के महत्व को प्रदर्शित किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में पहली बार विशाल ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में काफी जोश व जश्न बना हुआ है। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही 14 अप्रैल को कार्यक्रम के समापन अवसर पर पहुंचेंगे।

सभी वर्गों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

दोनों के कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, युवाओं, खिलाड़ियों और बुजुर्गों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। वहीं प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता एक अलग से जोन तैयार किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की पहचान दिखाते हर पहलुओं को शामिल किया गया है। उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नागरिक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें