Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : करनाल में परिणय सूत्र में बंधी पांच कन्याएं

April 12, 2026

Haryana News : करनाल में परिणय सूत्र में बंधी पांच कन्याएं

करनाल। Five girls tied the knot in Karnal घरौंडा के विशाल भक्ति जागरण मंडल की ओर से आज वहां के एसडी मंदिर में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ। इसमें विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

जागरण में आए चढ़ावे से कराया विवाह

विशाल भक्ति जागरण मंडल के प्रधान हरबंस लाल ने बताया कि मंडल हर साल जागरण कार्यक्रमों के दौरान आई चढ़ावा राशि से गरीब कन्याओं की शादी कराता है। इससे पहले 164 लड़कियों की शादी कराई जा चुकी है। परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को जरूरी घरेलू सामान भी उपलब्ध कराया गया। आज जिन पांच कन्याओं का वैदिक रीति से विवाह कराया गया उनमें से चार घरौंडा क्षेत्र से और एक करनाल से है। विवाह से पूर्व मंडल की ओर से उनकी आयु की तस्दीक गांव के सरपंच अथवा मौजिज लोगों से कराई गई है।

दहेज के रूप में दिया से सामान

इस मौके पर श्री कल्याण ने ऐसे शुभ आयोजन के लिए विशाल भक्ति जागरण मंडल के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में समाज के संपन्न लोगों को सहयोग करना चाहिए। यह एक पुण्य कार्य है। उन्होंने नव जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जागरण मंडल की ओर से प्रत्येक जोड़े को मां की मूर्ति, मां की चुनरी, एलईडी टीवी, डबल बेड, बिस्तर, रजाई, बिछौना, चादर, कंबल, दो तकिये, डबल बेड कंबल, दो कुर्सी, मेज, अलमारी, चांदी सेट, लडक़ी के लिए सूट, साड़ी, वर के लिए दो पेंट-शर्ट, दोनों के लिए घड़ी, लेडिज पर्स, शृंगार दान, 6 प्लेट, 6 कटोरी, 12 चम्मच, 6 गिलास, कढ़ाई, कड़छी, जग, लोटा, चूड़ा सेट, सिलाई मशीन, संदूक, तौलिया, चकला बेलन और प्रेस दी गई। इस मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष लवी चुघ, मीडिया प्रभारी सन्नी बजाज, संदीप, भाजपा नेता पुरुषोतम सेठी, प्रेम नारंग आदि मौजूद रहे।

पर्वतारोही को दिखाई हरी झंडी

श्री कल्याण ने गांव रसूलपुर कलां के सुनील कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार को दुनिया के पांचवें सबसे ऊंचे शिखर मकालू पर्वत (8485 मीटर) पर चढ़ाई करने के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उम्मीद जताई कि वे सफलतापूर्वक मंजिल हासिल कर लेंगे। यह शिखर नेपाल और चीन (तिब्बत) की सीमा पर महालंगुर हिमालय में स्थिति है। यह माउंट एवरेस्ट से करीब 20 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। उल्लेखनीय है कि सुनील कुमार इससे पहले माउंट एवरेस्ट, कंचनजंघा, माउंट ल्होत्से, मनास्लु, माउंट अन्नपूर्णा तिरंगा फहरा चुके हैं।

Also Read : बॉक्सर स्वीटी और दीपक अलग, भत्ता भी त्यागा

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Also Read : प्रदेश में पहली बार मनेगा बैसाखी पर्व

Also Read : बैसाखी महोत्सव 2026 में होंगे 200 दंगल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें