Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में देह का धंधा चलाने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पकड़े थे 3 युवक-युवती

April 12, 2026

घर में देह का धंधा चलाने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पकड़े थे 3 युवक-युवती

कैथल। Prostitution Racket पुलिस ने आरोपित सलेमपुर निवासी दर्शन को गिरफ्तार कर लिया। गुहला थाना क्षेत्र में अनैतिक काम कराने के मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय बीर भान ने की थी।

तीन महिलाएं और तीन पुरुष मिले थे

10 अप्रैल को गुहला थाना प्रबंधक पीएसआई शनेष कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि डेरा भाग सिंह क्षेत्र में एक मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान से तीन महिलाएं और तीन पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ में महिलाओं ने स्वीकार किया कि डेरा भाग सिंह गुहला निवासी सुमन ने उन्हें देह व्यापार के लिए बुलाया था। ग्राहकों से पैसे लेकर अनैतिक कार्य करवाया जाता था।

महिला को उपलब्ध कराई थी जगह

सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय बीर भान भी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए थे। इस बारे में गुहला थाना में केस दर्ज करके आगामी जांच डीएसपी बीर भान ने की। टीम ने महिला आरोपित डेरा भाग सिंह गुहला निवासी सुमन को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि यह जगह दर्शन की थी जिसने अनैतिक कार्य करवाने के लिए एक महिला को जगह उपलब्ध करवाई थी। पुलिस की तरफ से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

अनैतिक कार्यों पर रोक के लिए चल रहा अभियान

बता दें कि पिछले एक सप्ताह में पुलिस की तरफ से तीन से चार जगहों पर कार्रवाई की जा चुकी है जहां अनैतिक कार्य करवाए जाते थे। पुलिस गलत कार्य करवाने वालों पर केस भी दर्ज कर रही है और उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है।

Also Read : बॉक्सर स्वीटी और दीपक अलग, भत्ता भी त्यागा

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Also Read : प्रदेश में पहली बार मनेगा बैसाखी पर्व

Also Read : बैसाखी महोत्सव 2026 में होंगे 200 दंगल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें