नेशनल डेस्क: राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब अगले ही दिन यानी 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस रिफाइनरी का उद्घाटन किया जाना था।
यह भी पढ़ें-
Japan earthquake: भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा जापान, लोगों में डर का माहौल… सुनामी का अलर्ट जारी
‘मणिपुर में जो हिंसा हो रही, उसके लिए सत्ताधारी पार्टी जिम्मेदार’, राहुल गांधी का BJP पर हमला
बिंदी-तिलक विवाद को लेकर Lenskart Store में नाजिया खान का हाई-वोल्टेज ड्रामा! सभी हिंदू कर्मचारियों को लगाया तिलक
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग रिफाइनरी की एक प्रोसेसिंग यूनिट में लगी। हालांकि आग लगने की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। तकनीकी टीम और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग काफी तेज थी और उसका घना धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार उठता नजर आया, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया।
#WATCH | Rajasthan: Fire broke out at Refinery-cum-Petrochemical Complex at Pachpadra in Balotra. Firefighters have arrived at the refinery to control the fire. pic.twitter.com/Hx6ZvMg3cR
— ANI (@ANI) April 20, 2026
आग की सूचना मिलते ही 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि आग को बाकी यूनिट्स तक फैलने से रोका जाए।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे इस रिफाइनरी का उद्घाटन होना था। लेकिन आग की इस घटना के बाद कार्यक्रम पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अधिकारियों की पहली प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाना और किसी भी बड़े नुकसान को रोकना है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही हालात सामान्य करने की कोशिश जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...