Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

April 26, 2026

पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

मोहाली: पंजाब पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। बता दें कि पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की गई जांच और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने 2.5 किलोग्राम अफीम और 100 ग्राम हेरोइन जब्त की है।

एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध और नशा तस्करी को रोकने के लिए जिले में विशेष नाकेबंदी अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की लगातार सख्ती के कारण असामाजिक तत्वों और अपराधियों में डर का माहौल बना है।

उन्होंने बताया कि बीते दिन विभिन्न नाकों पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

चोरी की कार भी बरामद

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने मोहाली के आईटी सिटी क्षेत्र से चोरी हुई एक वरना कार का पता लगाया और उसे मलावाला गांव से बरामद कर लिया। पुलिस तकनीकी जांच और निगरानी के माध्यम से चोरी के मामलों को सुलझाने में लगातार सक्रिय है।

ये भी पढ़ें…

एसपी सिटी ने कहा कि इस तरह के विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें