चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में 30 जून को सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को लगातार दो दिनों की छुट्टी का लाभ मिलेगा।
पंजाब सरकार द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार यह छुट्टी संत कबीर जयंती के अवसर पर घोषित की गई है। संत कबीर की जयंती को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सरकारी कामकाज रहेगा प्रभावित
सरकारी अवकाश होने के कारण आम नागरिकों को 30 जून को सरकारी कार्यालयों में कोई भी प्रशासनिक या दस्तावेज संबंधी कार्य नहीं कराया जा सकेगा। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी सरकारी काम पहले ही निपटा लें।
ये भी पढ़ें…
कर्मचारियों को मिलेगा लंबा वीकेंड
30 जून को घोषित अवकाश रविवार के बाद पड़ रहा है, जिससे सरकारी कर्मचारियों को लगातार दो दिन की छुट्टी मिल जाएगी। इससे कर्मचारियों को परिवार के साथ समय बिताने और धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...