Rebel MPs from Uddhav : मुंबई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में एक बार फिर बड़ी फूट होती नजर आ रही है। पार्टी के कुल 9 लोकसभा सांसदों में से 6 बागी सांसद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से बगावत का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।
इस दौरान वे उन कारण का भी खुलासा कर सकते हैं, जिसके कारण ठाकरे परिवार के नेतृत्व वाले संगठन से अलग होने का निर्णय लिया। इससे पहले बागी नेताओं ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरलासे मुलाकात की है और उन्हें अपनी निष्ठा में बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि ठाकरे परिवार के विचारधारा से भटकने के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस पर दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा। बताया जा रहा है कि वह जरूरत पड़ने पर स्पीकर ओम बिरला से दोबारा मुलाकात करेंगे।
बताया यह भी जा रहा है कि अपना समर्थन घोषित करने से पहले उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से भी मिल सकते हैं। ठाकरे परिवार की शिवसेना में दूसरी बार विभाजन होना अब तय लग रहा है, लेकिन कुछ तकनीकी बाधाओं के कारण अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है। हाल ही में हुए शिवसेना स्थापना दिवस समारोह में बागी सदस्यों ने बेहद सतर्कता बरती और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच साझा नहीं किया।
इसके पीछे सीधा कारण यह था कि वे खुद को पार्टी से अलग हुए सदस्य के रूप में प्रदर्शित नहीं करना चाहते थे। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि ठाकरे परिवार उन पर स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता छोड़ने का कानूनी आरोप न लगा सके। उद्धव ठाकरे ने पार्टी में और अधिक टूट रोकने के लिए बागी सांसदों के गढ़ों यवतमाल, परभणी, हिंगोली, धराशिव और शिरडी का तीन दिवसीय डैमेज कंट्रोल दौरा शुरू कर दिया है। उनका यह दौरा सोमवार तक चलेगा। अपने इस दौरे के दौरान, शिवसेना (UBT) प्रमुख इन क्षेत्रों के जिला प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...