Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्ज से परेशान था फराज, आगरा के होटल में ऐसे पाया छुटकारा, लोन रहा न जिंदगी

June 22, 2026

कर्ज से परेशान था फराज, आगरा के होटल में ऐसे पाया छुटकारा, लोन रहा न जिंदगी

Faraz suicide in hotel at agra : आगरा। कर्ज के बोझ तले दबे दिल्ली के युवक फराज ने जिंदगी से हार मान ली। आगरा के एक होटल में ठहरे युवक ने देसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि भारी कर्ज और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे फराज ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत पर दिया वारदात को अंजाम

सीतापुरी, साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी 45 वर्षीय फराज अंसार अपने भाई तारिख के साथ ताजगंज के एप्पल इन होटल में 20 मई से ठहरे हुए थे। रविवार दोपहर 2.30 बजे फराज ने होटल की छत पर देसी पिस्टल से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर होटल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। होटल कर्मी छत पर पहुंचे तो टंकी के पास फराज का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पास में ही देसी पिस्टल पड़ी थी। सूचना मिलने पर ताजगंज पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। (Faraz suicide in hotel at agra)

20 मई से रुका था होटल में

पुलिस ने युवक के कमरे की तलाशी लेने के साथ ही उसके भाई तारिख से पूछताछ की। भाई के दिव्यांग होने और मानसिक रूप से बीमार होने के कारण वह ज्यादा कुछ पुलिस को बता नहीं सका। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि 20 मई को युवकों ने एक अधिवक्ता के माध्यम से कमरा किराए पर लिया था। बताया था कि वह प्रापर्टी का काम करते हैं। आगरा में एक प्रॉपर्टी ली है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फराज ने होटल किराए के रूप में अभी तक साढ़े चार हजार रुपये का भुगतान किया था। (Faraz suicide in hotel at agra)

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें