Will Champat and Anil Mishra resign : अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के प्रकरण के बीच रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आज होगी। इस बैठक में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र के त्यागपत्र पर फैसला होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में और भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
यह बैठक दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। इस बैठक में श्रीरामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में होने वाली बैठक में ट्रस्ट के अधिकतर सदस्यों के पहुंचने की संभावना है। माना जा रहा है जिस तरह से चढ़ावा चोरी का प्रकरण सामने आया है, उसे देखते हुए कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों के भी शामिल करने की बात कही जा रही है। पांच जून को पहली बार चढ़ावा चोरी का प्रकरण सामने आया था। इसके बाद 13 जून को SIT का गठन और फिर प्रारंभिक जांच के बाद अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्टी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष स्वामी परमानंद व कृष्णमोहन इसमें शामिल होने रामनगरी पहुंच चुके हैं। कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि, नृपेंद्र मिश्रा, स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ, सहित अन्य कुछ सदस्य भी दोपहर 3 बजे से पहले ही अयोध्या पहुंच जाएंगे। कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि ने सभी सदस्यों को बैठक में रहने के लिए कहा है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता ट्रस्टी के पारासरन सहित कुछ अन्य सदस्य वर्चुअल रूप से बैठक में हिस्सा लेंगे।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...