
Hunger strike announced for leave : अमृतसर। धन-धन बाबा जीवन सिंह जी ‘रंगरेटे गुरु के बेटे’ की जयंती पर सरकारी छुट्टी की मांग के लिए BSP अंबेडकर पार्टी ने पंजाब अध्यक्ष कंवलजीत सिंह सहोता की अगुवाई में भंडारी ब्रिज पर भूख हड़ताल करने का ऐलान किया। प्रशासन की ओर से SDM अलका कालिया और ADCP हरपाल सिंह ने चंडीगढ़ में बैठक करने का भरोसा दिया, जिसके बाद भूख हड़ताल को टाल दिया गया।
गौरतलब है कि पिछले कई सालों से बाबा जीवन सिंह जी की जयंती पर स्थायी सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की जा रही है। BSP अंबेडकर पार्टी ने इस संबंध में अमृतसर के DC को मांग पत्र भी सौंपा था और पंजाब सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने और उसे पूरा करने के लिए 26 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन आज, 27 अगस्त को, BSP अंबेडकर पार्टी के पंजाब अध्यक्ष कंवलजीत सिंह सहोता अपने कार्यकर्ताओं के साथ भंडारी ब्रिज पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की। हालांकि, प्रशासन के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल को सोमवार तक के लिए टाल दिया गया। यह घोषणा की गई कि अगर सोमवार तक सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो मंगलवार से कड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...