Vaccination Stressed to Prevent Rabies : कुल्लू। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर ढालपुर स्थित पशु चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पशु चिकित्सकों ने पंचायत प्रतिनिधियों को रेबीज के खतरे और बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान पालतू और आवारा कुत्तों के वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए लोगों से समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण करवाने की अपील की गई।
पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में पशु पालको तथा कुत्ता पालने वालों से आग्रह करें कि वह समय-समय पर पशुओं का वैक्सीनेशन अवश्य करें। ढालपुर अस्पताल में तैनात वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी आशा ठाकुर ने बताया कि विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा जिला कुल्लू में आवारा तथा पालतू कुत्तों की वैक्सीनेशन भी की जा रही है। ताकि रेबीज की बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।
डॉक्टर आशा ठाकुर ने बताया कि रेबीज की बीमारी सिर्फ कुत्ते के काटने से ही नहीं बल्कि अन्य पशुओं के काटने से भी होती है। ऐसे में लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक होने की भी आवश्यकता है। इसका उचित समाधान है कि लोग अपने कुत्तों तथा अन्य पशुओं का समय-समय पर वैक्सीनेशन करवाए। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू में कुत्तों की वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है और जगह-जगह पर लोगों को रेबीज की बीमारी के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...