Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann ने लुधियाना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन, मंत्री इंदरबीर निज्जर भी रहे मौजूद

February 20, 2023

CM Mann ने लुधियाना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन, मंत्री इंदरबीर निज्जर भी रहे मौजूद

लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को लुधियाना के जमालपुर में 315 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 225 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन किया।भगवंत मान ने ट्वीट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा,‘‘लुधियाना के बुढ्ढे नाले की सफाई के लिए पंजाब के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया… इससे सीवेज का पानी सुधरेगा और लाखों लोग गंभीर बीमारियों से मुक्त होंगे… साथ ही शहर के विकास कार्यों की भी समीक्षा की.. हम शहरों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ कोई 315 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, एसटीपी 650 करोड़ रुपये की बुढ्ढा नाला कायाकल्प परियोजना का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शहर के प्रसिद्ध जल निकाय को बचाना था। इस 225 एमएलडी एसटीपी के लिए ट्रायल रन लगभग दो महीने से चल रहा है, और इसके उद्घाटन को कई बार स्थगित किया जा चुका था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें