नेशनल डेस्क: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। चारमीनार इलाके के गुलजार हाउस के पास एक इमारत में रविवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच भीषण आग लग गई। इस हादसे में 17 लोगों की जलकर मौत हो गई, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। इसके अलावा दर्जनों लोग झुलस कर घायल हो गए हैं।
राहत राशि का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”हैदराबाद, तेलंगाना में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
Deeply anguished by the loss of lives due to a fire tragedy in Hyderabad, Telangana. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover soon.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be…
— PMO India (@PMOIndia) May 18, 2025
आग लगने की वजह अभी साफ नहीं
अब तक आग लगने की सटीक वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में अंदेशा है कि इमारत में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा
पहले के अपडेट के मुताबिक, सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। साथ ही, 10 एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर बुलाई गईं। दमकल कर्मियों के अनुसार, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन तब तक इमारत में फंसे 8 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।
मरने वालों की हुई पहचान
मरने वालों की पहचान, अभिषेक मोदी (30 वर्ष), आरुषि जैन (17 वर्ष), हर्षाली गुप्ता (7 वर्ष), शीतल जैन (37 वर्ष), राजेंद्र कुमार (67 वर्ष), सुमित्रा (65 वर्ष), मुन्नीबाई (72 वर्ष) और इराज (2 वर्ष) के रुप में हुई है।
कई लोग अब भी फंसे हैं
फायर ब्रिगेड ने अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोग बुरी तरह झुलसे हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इमारत में करीब 30 लोग रहते थे, जिनमें से ज्यादातर किराए पर रहने वाले परिवार थे। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम अब भी बचाव कार्य में जुटी हुई है।
नेता मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख जी. किशन रेड्डी, तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर, और एआईएमआईएम नेता मुमताज अहमद खान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...