IPL 2024, DC vs MI, 43nd Match: दिल्ली कैपिटल्स अपनी जीत के साथ Playoff की रेस में बरकरार, मुंबई को 10 रन से हराया

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का 43वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है।

IPL 2024, DC vs MI, 43nd Match; आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का 43वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मैच में एमआई एक बदलाव के साथ उतरेगी। गेराल्ड कोएत्जी की जगह ल्यूक वुड को मौका मिला है। वहीं, दिल्ली की प्लेइंग 11 में कुमार कुशाग्र की एंट्री हुई है। उन्हें पृथ्वी शॉ की जगह मौका मिला है। इसके अलावा लिजाद विलियम्स को टीम में शामिल किया गया है। उन्हें एनरिक नॉर्त्जे की जगह टीम में एंट्री मिली है।


दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 मैचों जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई ने पांच और दिल्ली ने छह मैच जीते हैं।


दिल्ली कैपिटल्स 10 रन से जीता मुक़ाबला :-

प्लेऑफ के जोड़-तोड़ में लगी हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस दिल्ली का पारा झेल नहीं पाई। उसे ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रनों से हरा दिया। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के अब 10 मैचों में 10 पॉइंट्स हो गए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की यह 9 मैचों छठी हार है। उसका प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल लग रहा है। मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली ले 4 विकेट पर 257 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट पर 247 रन तक पहुंच सकी।

आखिरी ओवर में टूटकर बिखरीं मुंबई की उम्मीदें:-

आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 25 रनों की जरूरत थी। तिलक वर्मा (32 गेंदें, 4 चौके, 4 छक्के, 63 रन) स्ट्राइक पर थे, जबकि मुकेश कुमार के हाथ में गेंद थी। पहली ही गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में तिलक वर्मा रन आउट हो गए और इसके साथ ही मुंबई की उम्मीदों ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले टिम डेविड को मुकेश कुमार ने LBW करते हुए मैच का पासा पलट दिया था। बाकी बची 5 गेंदों में 247 रन तक ही पहुंच पाई और इस तरह मुंबई इंडियंस एक और हार झेलने को मजबूर हुई।

दिल्ली ने मुंबई को दिया 258 रनों का लक्ष्य:-

दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। आईपीएल इतिहास में यह दिल्ली द्वारा तैयार किया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पारी की शुरुआत में चौके-छक्कों की झड़ी लगाई। पहले विकेट के लिए उन्होंने पोरेल के साथ 114 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद स्टब्स और पंत भी पीछे नहीं रहे। दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई।

———————-

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है:-

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।
इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय।

दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब: रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, रिकी भुई, सुमित कुमार।


DC 257/4 (20) Delhi Capitals won by 10 runs

MI 247/9 (20)

- विज्ञापन -

Latest News