Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में कल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, Paytm, Flipkart सहित अन्य कंपनियां लेंगी भाग

February 7, 2023

अमृतसर में कल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, Paytm, Flipkart सहित अन्य कंपनियां लेंगी भाग

अमृतसर : जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो, अमृतसर में 8 फरवरी 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो के उप निदेशक विक्रमजीत ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में प्रसिद्ध कंपनियां पे-टीएम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, फ्लिपकार्ट, पुखराज हेल्थ केयर और कोचर टेक भाग लेंगी। इस प्लेसमेंट कैंप में कंपनियां फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव, डिलीवरी बॉय, वैलनेस एडवाइजर और मैनेजर, टेलीकॉलर और नॉन-टेलीकॉलर के पदों पर चयन करेंगी।

इन पदों के लिए वेतन रु. 8,000 से रु. 25,000/- प्रति माह के बीच होगा। इस कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं से लेकर स्नातक और उससे अधिक होनी चाहिए। इस कैंप में लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले सकते हैं। इस प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार और व्यवसाय ब्यूरो, जिला प्रशासनिक परिसर, सत्र न्यायालय अमृतसर में 8 फरवरी 2023 को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो, अमृतसर के हेल्पलाइन नंबर 9915789068 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें