क्रिकेटर Prithvi Shaw के साथ सेल्फी को लेकर हुआ विवाद, बीच सड़क महिला फैन से की हाथापाई

भारत के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में उन पर हमला हुआ है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, सेल्फी लेने के लिए मना करने पर कुछ फैंस भड़क गए और उनके दोस्त की कार पर हमला कर दिया। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस.

भारत के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में उन पर हमला हुआ है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, सेल्फी लेने के लिए मना करने पर कुछ फैंस भड़क गए और उनके दोस्त की कार पर हमला कर दिया। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इस घटना का बताया जा रहा है। वीडियो में पृथ्वी एक महिला फैन के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं। दोनों एक बेसबॉल बैट को पकड़े हुए हैं। इस वीडियो से पृथ्वी शॉ भी विवादों में घिर गए हैं।

 

- विज्ञापन -

Latest News