Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

India में Apple का पहला Retail Store चालू हुआ, CEO Cook ने ग्राहकों का स्वागत किया

April 18, 2023

India में Apple का पहला Retail Store चालू हुआ, CEO Cook ने ग्राहकों का स्वागत किया

मुंबई: दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल का देश में पहला रिटेल स्टोर मंगलवार को चालू हो गया। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए स्टोर के दरवाजे खोले। अमेरिकी कंपनी ने करीब एक पखवाड़े पहले यहां बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स कारोबारी जिले के एक मॉल में अपना स्टोर खोलने की घोषणा की थी, जिसके बाद से एप्पल के चाहने वालों में जोरदार उत्साह था। करीब 100 से अधिक कर्मचारियों और अन्य लोगों के जोशीले नारों के बीच कुक स्टोर के अंदर से दरवाजे खोलकर बाहर निकले और मेहमानों का स्वागत किया। कंपनी इसके बाद बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली के साकेत में अपने दूसरे रिटेल स्टोर का शुभारंभ करेगी।

ये भी पढ़ें : Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें