Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशन धारकों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाया

October 18, 2023

केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशन धारकों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाया

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी। इस फैसले से 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

अब सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनधारकों की महंगाई राहत (डीआर) बढक़र 46 प्रतिशत हो जाएगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल के इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ा हुआ भत्ता एक जुलाई, 2023 से लागू होगा। महंगाई भत्ते में यह वृद्धि उस फॉर्मूले के मुताबिक है जो सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं पर आधारित है।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें