Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाशिवरात्रि से पहले बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें आने वाले दिनों में कहां तक पहुंच सकते हैं Rate

February 14, 2026

महाशिवरात्रि से पहले बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें आने वाले दिनों में कहां तक पहुंच सकते हैं Rate

Gold-Silver Rate Today: पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बता दें कि बीते दिन  MCX पर चांदी की कीमतों में बड़ी छलांग लगी और यह 2,44,999 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुँच गई, जो कि 8564 रुपये यानी 3.62% की बढ़ोतरी के बराबर है। सोना भी इससे अछूता नहीं रहा, अप्रैल डिलीवरी वाले सोने में मामूली बढ़त दर्ज हुई और यह 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया, यानी 0.2% की हल्की बढ़त।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का प्रभाव

विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। हाजिर चांदी 2.1% बढ़कर 77.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि हाजिर सोना 2.33% की तेजी के साथ 5063 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में बुलियन में लगभग 3% की गिरावट के बाद यह तेजी आई है, जो कि हाल ही में दर्ज किए गए निचले स्तर से वापसी के संकेत देती है।

Gold and silver price today
Gold and silver price today

सोने की कीमत का रुझान

विशेषज्ञों का मानना है कि 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर सोने के लिए मजबूत समर्थन बन चुका है और निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। यदि कीमत 1,60,000 रुपये के पार स्थिर रहती है, तो अगले पड़ाव के तौर पर 1,65,000 से 1,70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का लक्ष्य सामने आ सकता है। इसके अलावा, COMEX गोल्ड के सपोर्ट क्लस्टर को मजबूत बने रहने से कीमत में अचानक बड़ी गिरावट का जोखिम फिलहाल सीमित है।

ये भी पढ़ें: होली के मौके पर वैष्णो देवी कटड़ा से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट

चांदी की कीमतों का आउटलुक

चांदी की बात करें तो MCX पर सिल्वर ने 2,33,000 से 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के समर्थन क्षेत्र में एक स्थिर आधार बना लिया है। पिछले सप्ताह के उतार-चढ़ाव के मुकाबले गिरावट की गति कम हो गई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि कीमत 2,65,000 रुपये के ऊपर ब्रेकआउट करती है, तो मीडियम टर्म में यह 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुँच सकती है। इसका कारण ग्लोबल सप्लाई में कड़ाई और इंडस्ट्रियल मांग का मजबूत बने रहना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें