Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन लगातार तेजी जारी, Nifty के अंक बढक़र 19,776.60 पर पहुंचे 

September 8, 2023

शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन लगातार तेजी जारी, Nifty के अंक बढक़र 19,776.60 पर पहुंचे 
मुंबई: कमजोर वैश्विक रुझानों के बावजूद लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी के चलते शेयर बजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 174.96 अंक चढक़र 66,440.52 पर पहुंच गया। निफ्टी 49.55 अंक बढक़र 19,776.60 पर था।
सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, आईसीआईसीआई बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील लाल निशान में थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत गिरकर 89.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 758.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें