Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिली

July 25, 2023

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिली

नयी दिल्ली: टीवीएस समूह की कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। आईपीओ के मसौदा प्रस्ताव के अनुसार निर्गम में 750 करोड़ रुपये तक के ताजा इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक दो करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे।

ओएफएस में शेयर बेचने वालों में ओमेगा टीसी होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड, टाटा कैपिटल फाइनेंशियल र्सिवसेज लिमिटेड, महोगनी सिंगापुर कंपनी पीटीई लिमिटेड और टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड शामिल है। कंपनी ने अप्रैल में आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा किए थे और उसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से 18 जुलाई को मंजूरी मिली।

ये भी पढ़ें : हरियाणा CM नायब सैनी का आज लुधियाना दौरा: BJP कार्यकर्ताओं संग करेंगे अहम बैठक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें