
WhatsApp Update : WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और काम का फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। अगर आप अक्सर दोस्तों या रिश्तेदारों का जन्मदिन भूल जाते हैं, तो जल्द ही यह परेशानी खत्म हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp ‘Birthdays’ नाम के नए फीचर पर काम कर रहा है, जो आपके सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स का बर्थडे समय पर याद दिलाएगा। फिलहाल इस फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है और अभी यह डेवलपमेंट स्टेज में है।
मिलेगा अलग Birthday सेक्शन
लीक हुई जानकारी के मुताबिक, WhatsApp ऐप में जन्मदिन से जुड़ा एक अलग सेक्शन जोड़ सकता है। इस सेक्शन में यूजर्स अपने सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स के आने वाले जन्मदिन की सूची देख सकेंगे।
बताया जा रहा है कि यह इंटरफेस कुछ हद तक WhatsApp Status सेक्शन जैसा हो सकता है, जहां आगामी बर्थडे एक जगह दिखाई देंगे। इससे यूजर्स समय रहते अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को शुभकामनाएं भेज सकेंगे।
ये भी पढ़ें:
बीटा वर्जन में आया नजर
फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, यह सुविधा Android Beta वर्जन 2.26.27.3 में दिखाई दी है। हालांकि, फिलहाल इसे बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे साफ है कि कंपनी अभी इस पर काम कर रही है।
डेट ऑफ बर्थ डेटा के इस्तेमाल पर उठ सकते हैं सवाल
इस फीचर को काम करने के लिए WhatsApp को यूजर्स की जन्मतिथि (Date of Birth) की जरूरत पड़ सकती है। कुछ देशों में कंपनी पहले से ही अकाउंट बनाते समय या उम्र की पुष्टि (Age Verification) के लिए यह जानकारी लेती है। माना जा रहा है कि इसी जानकारी का इस्तेमाल Birthday Reminder फीचर में किया जा सकता है।
हालांकि, हर देश में डेटा प्राइवेसी से जुड़े नियम अलग-अलग हैं। भारत समेत कई देशों में किसी भी निजी जानकारी का इस्तेमाल करने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। ऐसे में WhatsApp को इस फीचर को लॉन्च करने से पहले जरूरी मंजूरी लेनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें:
अभी नहीं हुई लॉन्च डेट की घोषणा
WhatsApp ने अभी तक इस नए फीचर की लॉन्च डेट या इसे कब सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फिलहाल कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है। बीटा टेस्टिंग शुरू होने के बाद इसके फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
अगर यह फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी होता है, तो WhatsApp भी Facebook की तरह लोगों को उनके दोस्तों और परिवार के जन्मदिन की याद दिलाएगा। इससे किसी खास व्यक्ति का बर्थडे भूलने की चिंता काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...