Category: हिमाचल

- विज्ञापन -

हिमाचल: टिंकू नाला के पास हिमस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में हुई बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग 05 अवरुद्ध हो गया है। पिछले दिनों पूह उपमंडल में टिंकू नाला के पास एनएच-05 पर अचानक हिमस्खलन होने से कई घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। हिमस्खलन गिरने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की.

Bijhari में 6 करोड़ की लागत से बनेगा Fire Department : Inder Dutt Lakhanpal

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के बड़सर से कांग्रेस विधायक इंदरदत्त लखनपाल ने शुक्रवार को यहां अग्निशमन विभाग के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। लखनपाल ने इस अवसर पर कहा कि इस भवन पर लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और विभाग के कार्यालय के अलावा अग्निशमन से संबंधित सभी अत्याधुनिक उपकरण, वाहन और अन्य आवश्यक.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Mansukh Mandaviya ने नेरचौक मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण, कैंसर अस्पताल को 10 करोड़ देने की घोषणा की

मंडी: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देरशाम मण्डी के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल का दौरा किया और वहां अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक कर यहां चल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ समीक्षा बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व.

बसों के लिए नई परमिट व्यवस्था होगी जल्द : Deputy CM Mukesh Agnihotri

शिमलाः हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 150 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने के साथ ही युवाओं को निजी बसें संचालित करने की अनुमति देने वाली एक सरल परमिट प्रणाली लागू की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी हैं। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश के सभी मंदिरों में तीर्थयात्रियों.

लोक निर्माण विभाग में अब जल्द होगी खाली पदों पर नियुक्ति : Vikramaditya Singh

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में अब जल्द ही लोक निर्माण विभाग में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। ताकि विभाग के कार्यों में कोई विलंब ना हो सके। इसके अलावा जिला कुल्लू के भूतनाथ पुल को लेकर 4 फरवरी को एक बैठक रखी गई है और उसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि किस तरह से भूतनाथ.

हिमाचल प्रदेश आशा वर्कर्स की उचित मांगों पर राज्य सरकार करेगी विचार: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमलाः हिमाचल प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां अध्यक्ष सत्या रांटा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि आशा कार्यकर्त्ता प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने न्यूनतम मानदेय निर्धारित.

Una Police की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक साल में पुलिस ने दर्ज की 18 FIR

ऊनाः हिमाचल प्रदेश का ऊना जिला अवैध खनन के लिए पंजाब व अन्य राज्यों में काफी माना जाता है ऊना की स्वां नदी में सबसे ज्यादा अवैध माइनिंग के मामले जिला प्रशासन द्वारा पकड़े जा रहे हैं। ऊना पुलिस द्वारा बॉर्डर एरिया में रेत के लगे डंपरों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया.

Bharmaur उपमंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को Chamba में गणतंत्र दिवस के मौके पर किया गया सम्मानित

भरमौरः जिला चंबा में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2023 बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उपायुक्त चंबा दुनी चन्द राणा द्वारा जिला चंबा के समस्त उपमंडलों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को.

हिमाचल के CM Sukhvinder Sukhu ने पूर्व सीएम प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व सीएम और बीजेपी के कद्दावर नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। यह पहली बार था जब मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के घर समीरपुर पहुंचने पर लोगों ने.

Kullu में भगवान रघुनाथ की यात्रा के साथ मनाया गया बसंत उत्सव, इसी के साथ हुआ Holi का आगाज

कुल्लूः जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ बसंत उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस सुनहरे पल का गवाह बनने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग उमड़े। आस्था में डूबे लोगों ने ढालपुर मैदान में रथ को खींच कर पुण्य भी कमाया। अंतरराष्ट्रीय दशहरा पर्व के बाद भगवान.
AD

Latest Post