Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में पड़ोसी की सहायता करने पहुंचे व्यक्ति की चाकू घोंप कर हत्या

June 8, 2024

करनाल में पड़ोसी की सहायता करने पहुंचे व्यक्ति की चाकू घोंप कर हत्या

हरियाणा के करनाल में देर रात व्यक्ति की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। घटना करनाल के सदर बाजार में स्थित वकीलपुरा की है। जहां व्यक्ति को पड़ोसियों की सहायता करना भरी पड़ गया।

आरोपियों ने व्यक्ति के शरीर पर चाकू से 5–6 वार किए और लाठी डंडों से भी प्रहार किया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।दरअसल घटना रात 12:30 बजे की है।

वकीलपुर निवासी महिला पूनम ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कुछ समय पहले तक शराब बेचने का काम किया करती थी। लेकिन अब उसे यह काम छोड़े हुए काफी समय हो गया है। लेकिन बीती रात उसके घर के सामने शराब ठेकेदार के 4 से 5 कर्मचारी आए और उसके बेटे को बुलाने लगे।

महिला ने बदमाशों से कहा कि वह अब शराब नहीं बेचते लेकिन वह वहीं खड़े रहे। महिला ने अपने बेटे को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला 45 वर्षीय दिनेश उनकी सहायता की मंशा से घर से बहार आकर बदमाशों को समझाने का प्रयास करने लगा।

दिनेश ने आरोपियों से कहा भी कि रात काफी हो गई है। यह लोग शराब बेचने का काम छोड़ चुके हैं। आपको अब जाना चाहिए। यदि कुछ काम हो तो आप कल आकर भी बात कर सकते हो। इतना सुनना था कि आरोपी भड़क उठे और उन्होंने दिनेश पर हमला कर दिया। उससे पहले कि पड़ोसी कुछ समझ पाता आरोपी लाठी, डंडों के साथ उस पर टूट पड़े।

आरोपियों ने व्यक्ति पर चाकू से 5–6 वार किए। उससे लाठी, डंडों से पीट–पीट कर अधमरा कर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। घटना में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनेश के परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर सिटी थाना पुलिस ने जायजा लिया। मौके से मिले साक्ष्य जुटाए। उसके बाद अस्पताल पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परीजनों को सौंप दिया जायेगा।

मामले की शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सिटी थाने के एसएचओ सुलतान सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें