अंक राशिफल: आज का दिन इस अंक वालों के लिए रहेगा शानदार

अंक 1 आपके लिए दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आप आज के दिन ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। भागदौड़ बनी रहेगी लेकिन आपको इसका उचित फल भी प्राप्त होगा। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आज के दिन आपको वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए नहीं तो आपके लिए भविष्य में समस्या पैदा हो सकती.

अंक 1
आपके लिए दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आप आज के दिन ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। भागदौड़ बनी रहेगी लेकिन आपको इसका उचित फल भी प्राप्त होगा। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आज के दिन आपको वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए नहीं तो आपके लिए भविष्य में समस्या पैदा हो सकती हैं।
शुभ अंक- 28
शुभ रंग- बैंगनी

अंक 2
आज नौकरी और व्यापार करने वाले दोनों तरह के जातकों दिन अच्छा रहेगा। किसी व्यापार को लेकर आज कोई साझेदारी या सौदा होने की संभावना है। आपका व्यवहार आपको व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों मामलों में बढ़ने मेे मदद कर सकता है।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- केसरिया

अंक 3
परिवार में कुछ सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है जिसका ख्याल आपको रखना है। आपको किसी मुद्दे पर सोच समझकर और बुद्धिमानी से काम करें। धन इस समय आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। आपको कानूनी मामले में आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन इसका ज्यादा असर आपके ऊपर नहीं पड़ेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- जामुनी

अंक 4
धन लाभ के अच्छे संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। अटके हुए कार्य जल्द ही पूरे हो सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास अच्छे रहेगा। लोगों से मेल-मिलाप हो सकता है जो आपके बिजनेस में फायदा दिलाएगा।
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 5
दिन में कुछ चीजें आपका ध्यान भटका सकती हैं। दिन का कुछ हिस्सा तनाव में रह सकता है। आज आप स्वयं को अनदेखा या दोषी महसूस कर सकते हैं। उन्हें आराम और समर्थन देने की कोशिश करें। अपने स्वास्थ्य और सुख पर भी ध्यान दें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

अंक 6
नौकरी में आज आपकी प्रशंसा होगी। जिस कारण से आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ जाएगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। घर पर आज कोई मनचाहा मेहमान आ सकता है। बच्चों संग आपका समय अच्छा बीेतेगा।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- नीला

अंक 7
आज आपको अपने काम पर ज्यादा फोकस करना पड़ेगा क्योंकि काम पर विवाद तनाव पैदा कर सकता है। आप जिस बाधा या नुकसान का सामना कर रहे हैं, उसे कड़ी मेहनत से दूर किया जा सकता हैं। आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा, इसलिए दुश्मनों की नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला

अंक 8
दिन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी संग आप कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- नीला

अंक 9
दिन में आज कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिसका इंतजार आपको लंबे समय से था। काम के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा जिससे कार्य में अच्छी प्रगति होगी। अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। बदलाव ज़रूरी है, इसे स्वीकार करें। अस्तित्व के नए प्रयोजन और आयाम आपकी कल्पना शक्ति को बढ़ाते है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा

- विज्ञापन -

Latest News