आज का राशिफल 10 मार्च 2024: रविवार का दिन इन राशियों वालों के लिये रहेगा खास

मेषआज व्यवसाय में सहयोगी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। निर्माण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कुछ बदलाव कर सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लंबित मामलों के परिणाम आपके पक्ष में होने की संभावना है। वृषआज मित्रों का सहयोग लेना हितकारी होगा, जो लोग आपके विरुद्ध थे,वे अचानक आपके पक्ष में.

मेष
आज व्यवसाय में सहयोगी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। निर्माण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कुछ बदलाव कर सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लंबित मामलों के परिणाम आपके पक्ष में होने की संभावना है।

वृष
आज मित्रों का सहयोग लेना हितकारी होगा, जो लोग आपके विरुद्ध थे,वे अचानक आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया मकान खरीदने का विचार बनाएंगे। व्यापार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा होगी।

मिथुन
आज जॉब में बदलाव करने का विचार बनाएंगे। प्रेम संबंधों में कुछ प्रतिकूलता रहेगी। अपने काम को लेकर सतर्क रहें। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। व्यवसाय में रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क
आज रक्तचाप और किडनी के रोगियों की परेशानी हो सकती है। तनाव की वजह से आपकी नींद प्रभावित होगी। विवाह को लेकर समस्या होगी। किसी भी तरह की उधारी न करें। दांपत्य संबंधों को समय अवश्य दें।

सिंह
आज माता के स्वास्थ्य की चिंत रहेगी। घर में मित्रों का आगमन होगा। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या
आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। ऑफिस में राजनीति हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आपको ज्यादा मेहनत करने के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। ट्रैफिक नियमों में लापरवाही न करें।

तुला
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में परिजन किसी बात से रुष्ट हो सकते हैं। अपनी धार्मिक वृत्तियों का प्रदर्शन ज्यादा न करें। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का ध्यान रखें।

वृश्चिक
आज घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस कारण आपका मन विचलित रहेगा। बिजली के उपकरणों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। गलत आदतों पर शीघ्रता से नियंत्रण करें। आपके काम बिगड़ सकते हैं।

धनु
आज बच्चों के भविष्य की योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यशैली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

मकर
आज संपत्ति विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका मन नहीं लगेगा। कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। नए कारोबार में धन को लेकर परेशानी होगी।

कुंभ
आज ऑफिस का काम घर पर करना पड़ेगा। बॉस से बेवजह कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्यों में अपनी दखलंदाजी न करें। अपनी बातों को दूसरों से मनवाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

मीन
आज सरकारी मामलों में आपको समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। उच्च अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत बातों को दूसरों से शेयर न करें।

- विज्ञापन -

Latest News