आज का राशिफल 02 जनवरी 2024: कन्या और मेष राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल 02 जनवरी 2024

आज का राशिफल 02 जनवरी 2024: मंगलवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि
मेष राशि वालों को लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। व्यापार में अधिक लाभ होगा। धार्मिक यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन संबंधी निर्णय में सावधानी रखनी होगी। शत्रुओं का प्रभाव होगा। विवाद को बढ़ावा देने से बचें। भय बना रहेगा लेकिन प्रमाद न करें।

वृषभ राशि
आज शत्रु का भय बना रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य को जितना संभव हो सके टाल दें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय भी ठीक-ठाक चलेगा। निवेश करने का सही समय रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ कार्य करने के लिए सही समय है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है जिसके कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। पिछला बकाया राशि के वसूली का प्रयास सफल रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पुराने पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आज दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी। दूसरों के काम में दखल देने से बचें। विवाद से दूरी बनाकर रहें।

कर्क राशि
पैसे के लेनदेन में जल्दबाजी न करें, अन्यथा बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। अपने विवेक पर काम करें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ा रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता बनी रहेगी।

सिंह राशि
आपके पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में भी वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश के लिए समय लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्साह से भरपूर रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता सताएगी।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी साथ ही कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है, व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश के लिए शुभ समय रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। अत्यधिक कार्य व्यस्तता के कारण थकान रहेगी।

तुला राशि
आज कोई पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं इसलिए कोई भी बात कहने से पहले विचार जरूर करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा बिल्कुल न करें। बन रहे काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें, नही तो आर्थिक हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशि
आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन की प्राप्ति सुगम होगी। सुख-सुविधा के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोर्ट व कचहरी के काम निपटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी लेकिन प्रमाद न करें। आज का दिन लाभकारी रहेगा।

धनु राशि
आज आप किसी आनंदोत्सव में भाग लेंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्ट जनों से सावधानी बरतें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें। कोई नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि
आज दिनभर प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम सफल हो सकता है। नई योजना बनाने का प्रयास करेंगे साथ ही नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य में ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई नई समस्या आ सकती है। वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि
आज आपका दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी करने पर हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे, इसलिए व्यय पर ध्यान दें। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव में रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़े में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में भी कुछ खास नहीं रहने वाला है।

मीन राशि
आज प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है लेकिन सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन उन्हें सिर्फ हार का सामना करना पड़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

- विज्ञापन -

Latest News