आज का राशिफल 04 मई 2024:इन राशि वालो पर होगी शनिदेव की कृपा, जानिए अपना आज का राशिफल

ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 4 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 4 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 4 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की एकादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें शनिवार यानी 4 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि
आज के दिन परिवार में लोगों का आना-जाना बना रहेगा। उत्साहवर्धक समाचार आपको प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्राएं आप कर सकते हैं। दिनभर आप तनाव में रहेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। पुराना फंसा हुआ पैसा मिल सकता है।

वृषभ राशि
आज आपके कार्य में लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के सभी प्रयास सफल होंगे। प्रतिद्वंदी आपसे आज डर जाएंगे। घर बाहर आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। बिना कारण विवाद को बढ़ावा ना दें।

मिथुन राशि
आज के दिन फालतू के खर्च ज्यादा होंगे। कीमती वस्तुओं को अच्छे से रखें। गुम सकती है, चिंता व तनाव बना रहेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कोई भी कार्य बहुत सोच समझ कर करें। विवाद से बचें।

कर्क राशि
आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें जोखिम बना रहेगा। रुके हुए कार्यों के प्रति गंभीरता से विचार करें। धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। व्यापार व्यवसाय में उन्नति के अवसर आपके हाथ आएंगे।

सिंह राशि
आज के दिन आंखों की दिक्कत आपको हो सकती है। यात्रा आपके लिए मंगल दायक रहेगी। घर बाहर के लोग आपकी टेंशन लेंगे। कार्य प्रणाली में सुधार करके आप मान सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।

कन्या राशि
आज लोगों के सहयोग से आपके लाभ के अवसर बढ़ेंगे। धन प्राप्त आसानी से हो पाएगी। पूजा पाठ एवं धार्मिक कार्य में आपका मन लगा रहेगा। निवेश करने से आपको ज्यादा फायदा होगा। मान सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि
आज दिन भर परिवार के वरिष्ठ जनों से टेंशन आपको मिल सकता है। दूसरों के झगड़ा को शांत करने में आप सफल रहेंगे। वाहन व मशीनरी खरीदने का प्लान बन सकता है। पैसा खर्च करने में आज आप कंजूसी का परिचय देंगे।

वृश्चिक राशि
आज के दिन कोट कचहरी के मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में आज आपको विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। निवेश करना व यात्रा करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज किसी मंदिर में भगवान का दर्शन करने आप जाएंगे।

धनु राशि
आज के दिन आपके विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे, जिससे आपको टेंशन बना रहेगा। भूमि या भवन संबंधित कार्य आज हो पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है। उन्नत के मार्ग आपके लिए प्रशस्त होंगे।

मकर राशि
स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उनको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। ज्यादा क्रोध करने पर आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। वाहन खरीदने का योग है।

कुम्भ राशि
आज आपको मेहनत आदि करनी पड़ेगी, तभी लाभ प्राप्त होगा। घर बाहर लोग आपको डिस्टर्ब करने की कोशिश करेंगे। दूसरों के झगड़ों से दूरी बनाकर रखें। फालतू खर्च आज ज्यादा होगा।

मीन राशि  
आज के दिन मेहनत ज्यादा और फल आपको कम मिलेगा। व्यापार व्यवसाय एवं रोजगार में वृद्धि होगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में आकर ना करें। पत्नी की सलाह आज जरूर मानें। स्त्री वर्ग की ओर खिंचाव आज आपका ज्यादा रहेगा।

- विज्ञापन -

Latest News