Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Sitare Zameen Par’ से एक बार फिर दिल जीतने लौटे Aamir Khan, Sudha Murthy ने फिल्म को बताया- आंखें खोलने वाली

June 10, 2025

‘Sitare Zameen Par’ से एक बार फिर दिल जीतने लौटे Aamir Khan, Sudha Murthy ने फिल्म को बताया- आंखें खोलने वाली

‘Sitare Zameen Par’ Movie : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने आ रहे हैं अपनी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ, जो 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म आमिर खान की 2007 की क्लासिक ‘तारे ज़मीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। जहां पहली फिल्म ने एक डिस्लेक्सिक बच्चे की कहानी दिखाई थी, वहीं ‘सितारे ज़मीन पर’ एक बार फिर समाज को संवेदनशील नजरिए से सोचने पर मजबूर करेगी।

समाजसेवी सुधा मूर्ति ने की तारीफ

फिल्म की रिलीज़ से पहले आयोजित एक स्पेशल स्क्रीनिंग में प्रसिद्ध लेखिका और समाजसेवी सुधा मूर्ति शामिल हुईं। उन्होंने फिल्म की जमकर प्रशंसा की और इसे आंखें खोलने वाली फिल्म बताया। सुधा मूर्ति ने कहा: “मैंने ‘सितारे ज़मीन पर’ देखी। ये आमिर खान की फिल्म है और उन्होंने इसमें एक्टिंग भी की है। मुझे लगा ये फिल्म बहुत प्यारी और दिल को छू जाने वाली है। यह उन बच्चों की कहानी कहती है, जिन्हें अक्सर समाज समझ नहीं पाता। ऐसे बच्चों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है जैसे मासूमियत, खुशी बांटने की भावना और सादगी।”

सुधा मूर्ति ने यह भी कहा कि फिल्म समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है और लोगों की सोच को संवेदनशील बना सकती है। उन्होंने यह संदेश दिया कि मानसिक रूप से अलग बच्चों को समझने और स्वीकार करने की जरूरत है, न कि उन्हें नीचा दिखाने की।

आमिर खान प्रोडक्शंस का बड़ा प्रोजेक्ट

‘सितारे ज़मीन पर’ का निर्देशन किया है आर. एस. प्रसन्ना ने, जो इससे पहले ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी दमदार फिल्म दे चुके हैं। फिल्म को प्रोड्यूस किया है आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका ने।

इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में 10 नए युवा कलाकारों – अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर – को मौका दिया गया है।

संगीत और स्क्रीनप्ले

फिल्म के गीत लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने और संगीत दिया है प्रसिद्ध तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने। स्क्रीनप्ले लिखा है दिव्य निधि शर्मा ने, जो कहानी को गहराई और भावनात्मक स्तर पर मजबूती देता है।

ट्रेलर और गानों से बना माहौल

फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही दर्शकों के बीच अच्छा बज़ बना चुके हैं। जहां ट्रेलर में भावनात्मक और प्रेरणादायक झलक देखने को मिली, वहीं गानों ने फिल्म की आत्मा को खूबसूरती से दर्शाया है।

रिलीज़ डेट

‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज के लिए एक सशक्त संदेश लेकर आ रही है कि हर बच्चा खास होता है, और उन्हें सिर्फ प्यार और समझ की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें- Parliament Budget Session Live: ‘वेस्ट एशिया में हालात चिंताजनक’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें