एंटरटेनमेंट डेस्क: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। एक्टर भरत कांत की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय एक्टर के साथ प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर G Sai Trilok भी मौजूद थे। कार की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर पर दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जिसके बाद तेलुगु सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर हुआ। आदिबतला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आउटर रिंग रोड के एग्जिट नंबर 12 के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से टूट गई। हादसे की खबर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस पलटने से एक की मौत, 30 से ज्यादा घायल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इसे सड़क दुर्घटना ही माना जा रहा है। हालांकि हादसे की असली वजह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूत खंगाले जा रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री और परिवार में शोक की लहर
एक्टर भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री और दोनों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सोना मत खरीदो-तेल कम इस्तेमाल करो… PM मोदी ने ये अपील क्यों की?