Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

America : Joe Biden और Donald Trump ने कुछ राज्यों में अपनी पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीता

June 5, 2024

America : Joe Biden और Donald Trump ने कुछ राज्यों में अपनी पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीता

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगवलार को कुछ राज्यों में डमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से प्राइमरी चुनाव जीत लिया। ‘पॉर्न स्टार’ स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद पहली बार चुनाव में उतरे ट्रंप ने न्यू मेक्सिको, मोंटाना और न्यू जर्सी में प्राइमरी चुनाव जीता।

बाइडन ने न्यू मेक्सिको, साउथ डकोटा, न्यू जर्सी, मोंटाना और वाशिंगटन डीसी में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्राइमरी चुनाव जीता। ट्रंप और बाइडन दोनों को मंगलवार को हुए मुकाबलों में आसानी से जीत हासिल करने की उम्मीद थी। लेकिन कई अमेरिकियों का कहना है कि वे 2020 के चुनाव को दोहराना नहीं चाहते हैं। रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव में ट्रंप के वर्चस्व को पहले संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने चुनौती दी थी

लेकिन बाद में उन्होंने मार्च में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ से बाहर होने की घोषणा की। हेली ने दो सप्ताह पहले कहा था कि वह नवंबर में ट्रंप के लिए वोट करेंगी।हालांकि, न्यू मेक्सिको में वह प्राइमरी चुनाव की दौड़ में शामिल थीं जहां कई मतदाताओं ने हेली के पक्ष में वोट किया लेकिन मंगलवार देर रात तक उनका वोट प्रतिशत 10 फीसदी से कम था।

बाइडन को हमास के साथ इजराइल के युद्ध से निपटने को लेकर डेमोक्रेटिक मतदाताओं की नाखुशी के कारण हाल में हुए मुकाबलों में विरोध का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की। इस बीच, मतदाताओं ने मंगलवार को इन राज्यों में संघीय, राज्य और स्थानीय कार्यालय के लिए प्राइमरी चुनाव में भी वोट डाला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें