Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमन मुद्दे के राजनीतिक समाधान की उम्मीद में चीन 

April 18, 2023

यमन मुद्दे के राजनीतिक समाधान की उम्मीद में चीन 

संयुक्त राष्ट्र में स्थित चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि केंग शुआंग ने 17 अप्रैल को यमन मुद्दे पर सुरक्षा परिषद के खुले सम्मेलन में भाषण देते हुए कहा कि चीन को उम्मीद है कि यमन के सभी पक्ष जल्द से जल्द यमन मुद्दे के राजनीतिक समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।केंग शुआंग ने कहा कि यमन में वर्तमान राजनीतिक प्रक्रिया का अच्छा रुझान बन रहा है। और संबंधित पक्ष युद्धविराम को फिर से शुरू करने पर संपर्क बनाए रखते हैं। सऊदी अरब, ओमान आदि क्षेत्रीय देशों ने यमन की स्थिति को शिथिल करने और स्थायी युद्धविराम हासिल करने के लिए सक्रिय प्रयास किए हैं। चीन इसका स्वागत करता है और शांति वार्ता को बढ़ाने के लिए यमन मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हंस ग्रंडबर्ग के काम की सराहना करता है। चीन को उम्मीद है कि यमन के सभी पक्ष लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए राजनीतिक निर्णय लेंगे, एक-दूसरे से आधे रास्ते में मिलने पर कायम रहेंगे, यथाशीघ्र यमन की राजनीतिक प्रक्रिया में प्रगति को बढ़ावा देंगे और यमनी लोगों की पीड़ा को जल्द से जल्द समाप्त करेंगे। 

केंग शुआंग ने बताया कि हाल ही में यमन में सुरक्षा स्थिति तेजी से तनावपूर्ण हो रही है। चीन संघर्ष के सभी पक्षों, विशेष रूप से हौथी संगठन से शांति और संयम बनाए रखने, आपसी विश्वास को नुकसान पहुंचाने और तनाव पैदा करने वाली उत्तेजक कार्रवाइयों से बचने, सुरक्षा स्थिति को और खराब होने से बचाने और यमन मुद्दे के राजनीतिक समाधान के लिए अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करने का आह्वान करता है। केंग शुआंग ने कहा कि 6 अप्रैल को सऊदी अरब और ईरान के विदेश मंत्रियों ने पेइचिंग में मुलाकात करते हुए राजनयिक संबंधों को फिर से शुरू करने की घोषणा की, और मार्च की शुरुआत में पेइचिंग में हुई सऊदी अरब-ईरानी वार्ता के परिणामों के अनुसार द्विपक्षीय संबंधों को शिथिल करने के रास्ते पर नए कदम उठाने की इच्छा व्यक्त की।

क्षेत्रीय एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए इसका बहुत महत्व है। इसने संवाद और परामर्श के माध्यम से संघर्षों को हल करने के लिए एक अच्छा उदाहरण स्थापित किया है, और वैश्विक सुरक्षा पहल को बढ़ावा देने के लिए एक अद्भुत अभ्यास प्रदान किया है। यह भी पूरी तरह से प्रदर्शित करता है कि शांति और विकास की तलाश मध्य पूर्व की आकांक्षा और सामान्य प्रवृत्ति है। चीन आशा करता है कि यमन के सभी पक्ष क्षेत्र की प्रवृत्ति का पालन करते हुए लोगों की आवाज का जवाब देंगे, अनुकूल अवसरों का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक प्रयास करेंगे और यथाशीघ्र यमन मुद्दे के राजनीतिक समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें