Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अतिरिक्त सरकारी बांड जारी करने के बावजूद उचित सीमा में है चीन का सरकारी ऋण अनुपात:चीनी वित्त मंत्रालय

October 26, 2023

अतिरिक्त सरकारी बांड जारी करने के बावजूद उचित सीमा में है चीन का सरकारी ऋण अनुपात:चीनी वित्त मंत्रालय

चीन द्वारा 2023 में अतिरिक्त 10 खरब युआन का राष्ट्रीय ऋण जारी किये जाने के मामले पर चीनी उप वित्त मंत्री ज्वू जोंगमिंग ने 25 अक्तूबर को राज्य परिषद की नियमित नीतिगत ब्रीफिंग में कहा कि अतिरिक्त राष्ट्रीय ऋण जारी होने के बाद हालांकि इस वर्ष घाटे की दर में थोड़ी वृद्धि हुई है, लेकिन चीन सरकार का ऋण अनुपात अभी भी उचित सीमा में है और समग्र जोखिम नियंत्रण में है।

24 अक्तूबर को एनपीसी की 14वीं राष्ट्रीय कमेटी के छठे पूर्णाधिवेशन में मतदान हुआ और प्रासंगिक प्रस्ताव पारित किए गए और स्पष्ट किया गया कि केंद्रीय वित्त इस साल की चौथी तिमाही में अतिरिक्त 10 खरब युआन का राष्ट्रीय ऋण जारी करेगा। 

ज्वू जोंगमिंग ने कहा कि अतिरिक्त 10 खरब युआन का राष्ट्रीय ऋण जारी करने का उद्देश्य आपदा के बाद की वसूली और पुनर्निर्माण और आपदा की रोकथाम, कटौती और राहत क्षमताओं में सुधार के लिए परियोजना निर्माण का समर्थन करना है। यह कमियों को दूर करने, कमजोरियों को मजबूत करने और जन जीवन को सुधार करने के लिए एक महत्वपूर्ण इन्तज़ाम है। राष्ट्रीय ऋण फंड का उपयोग किए जाने के बाद घरेलू मांग को भी सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा, जो चीन की आर्थिक बहाली और सुधार की सकारात्मक स्थिति को और मजबूत करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें