Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रंप ने हमास और इजरायल में करवाई सीजफायर; PM मोदी बोले- भारत हर कोशिश का समर्थन करेगा

October 4, 2025

ट्रंप ने हमास और इजरायल में करवाई सीजफायर; PM मोदी बोले- भारत हर कोशिश का समर्थन करेगा

PM Modi praised Trump: गाजा में लंबे समय से जारी युद्ध की स्थिति अब खत्म होने की ओर बढ़ती नजर आ रही है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल से शुरू हुई शांति योजना का असर दिखने लगा है। हमास ने इस योजना के तहत कुछ अहम शर्तों को मानने के संकेत दिए हैं, वहीं इजरायल ने भी गाजा में हमले रोकने की घोषणा कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप की नेतृत्व क्षमता की सराहना की और गाजा में स्थायी शांति की उम्मीद जताई।

जानिए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के लिए हम राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम हैं। भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।

ये भी पढ़े : जल्द समाप्त होगा इज़राइल-हमास युद्ध! हमास ने स्वीकारी ट्रंप की शर्तें

ट्रंप की शांति योजना

बता दें कि दो साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक विस्तृत शांति योजना पेश की थी। इस योजना में युद्धविराम, बंधकों की रिहाई और फिलिस्तीनियों को सत्ता सौंपने जैसे कई अहम बिंदु शामिल हैं। हमास ने इस योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है और बंधकों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। हालांकि अन्य बिंदुओं पर अभी भी फिलिस्तीनियों के बीच चर्चा जारी है।

ट्रंप ने हमास के रुख का स्वागत करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि वे दीर्घकालिक शांति के लिए तैयार हैं। इजरायल को तुरंत गाजा में बमबारी रोकनी होगी ताकि बंधकों को सुरक्षित रूप से रिहा कराया जा सके। ऐसे समय में हमले जारी रखना बेहद खतरनाक होगा।”

ये भी पढ़े : मौसम विभाग ने जारी की बारिश और बर्फबारी कि चेतावनी, अलर्ट पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल

बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ट्रंप की इस पहल का किया समर्थन

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ट्रंप की इस पहल का समर्थन किया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि इजरायल अमेरिकी राष्ट्रपति की योजना के पहले चरण को लागू करने की तैयारी कर रहा है। नेतन्याहू ने साफ किया कि उनका देश अपने सिद्धांतों और सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए युद्ध को समाप्त करने में ट्रंप के प्रयासों का पूरा सहयोग करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें