Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Balochistan में भारी बारिश का कहर, बाढ़ से कई इलाकों का टूटा सम्पर्क

July 26, 2023

Balochistan में भारी बारिश का कहर, बाढ़ से कई इलाकों का टूटा सम्पर्क

क्वेटाः पाकिस्तान के बलूचिस्तान के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से सड़कें बह गईं और लासबेला में बड़ी संख्या में गांवों में पानी भर गया है तथा प्रांत का देश का कई अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया। रिपोटरें के अनुसार प्रांत का कराची से भी संपर्क टूट गया है। हब और कराची के बीच बनी वैकल्पिक सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक आई बाढ़ में बह गया और इस क्षेत्र को संपर्क टूट गया है। हब नदी पर मुख्य पुल जो पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ में ध्वस्त हो गया था। एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक इस पुल का पुनर्निर्माण नहीं किया गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि जियारत, डुकी, संजावी, लोरालाई और बरखान – दोनों नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद बोलान और नारी नदियाँ में बड़े पैमाने पर बाढ़ का पानी बह रहा है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने कहा कि प्रांत में बारिश के कारण अब तक अवारान, खुजदार, किला सैफुल्ला, झोब और अन्य इलाकों में छह लोगों की जान चली गई है। पीडीएमए महानिदेशक ने कहा, ‘‘हम भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री और खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं।

क्वेटा और सिबी के बीच वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गयी है क्योंकि बोलान नदी को पार करने के लिए बनाई गई वैकल्पिक सड़क मंगलवार को बोलान नदी के तेज पानी में बह गई। कच्छी जिले में बोलान नदी पर मुख्य पिंजरा पुल पिछले साल की बाढ़ में बह गया था और एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अब तक इसका पुनर्निर्माण नहीं किया गया है। बोलान नदी पर क्षतिग्रस्त पिंजरा पुल के दोनों किनारों पर सैकड़ों ट्रक और अन्य वाहन फंसे हुए हैं, जो क्वेटा और अफगानिस्तान के लिए भोजन, फल ??और अन्य सामान ले जा रहे थे।वापडा के अधिकारियों के मुताबिक हब बांध में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। बांध की जलभंडारण कुल क्षमता 339 फुट है जबकि बांध में पानी का स्तर 327 फुट तक पहुंच गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल माच और सिबी के बीच आई भीषण बाढ़ में रेलवे पुल भी बह गया था, जिसके कारण क्वेटा और देश के अन्य हिस्सों के बीच रेल सेवाएं नौ महीने से अधिक समय तक बंद रहीं थी, लेकिन पाकिस्तान रेलवे ने क्षतिग्रस्त पुल का पुनर्निर्माण किया और ट्रेन सेवा को बहाल कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें