Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maryam Nawaz Sharif लाहौर से चुनावी सफर शुरू करने वाली परिवार की छठी सदस्य

January 15, 2024

Maryam Nawaz Sharif लाहौर से चुनावी सफर शुरू करने वाली परिवार की छठी सदस्य

लाहौरः पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ लाहौर से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाली शरीफ परिवार की छठी सदस्य हैं। मरियम नवाज को एनए-119 और लाहौर की एक प्रांतीय विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है और वह संसद के निचले सदन के लिए चुनाव लड़ने वाली अपने परिवार की दूसरी महिला हैं।

दिवंगत मियां शरीफ के तीन बेटों, नवाज शरीफ, शहबाज शरीफ और अब्बास शरीफ सहित शरीफ परिवार के सभी पांच पिछले सदस्य अपने पहले चुनाव में लाहौर की धरती पर एमएनए चुने गए। पीएमएलएन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहबाज और नवाज शरीफ की पत्नी और मरियम नवाज की मां बेगम कलसूम नवाज ने भी लाहौर से अपना पहला चुनाव जीता। हमजा शहबाज शरीफ परिवार के एकमात्र वंशज हैं जो 2008 के उपचुनावों में तत्कालीन एनए-119 से निर्विरोध चुने गए क्योंकि पीपीपी ने उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार वापस ले लिया था। इस सीट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार तारिक बंदे की मृत्यु के कारण उपचुनाव हुआ था।

शरीफ परिवार के करीबी और दूर के रिश्तेदारों में इशाक डार, सुहैल जिया बट, उमर सुहैल जिया बट, बिलाल यासीन और मोहसिन लतीफ जैसी शख्सियतें लाहौर से चुनी गईं। लाहौर से चुनावी शुरुआत करने वाले शरीफ परिवार के पहले सदस्य नवाज शरीफ थे, जो 1985 में अपने पहले ही चुनाव में एमएनए और एमपीए चुने गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें