Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान ने बैसाखी के मौके पर सिख श्रद्धालुओं के लिए 2,843 वीजा जारी किए

April 10, 2024

पाकिस्तान ने बैसाखी के मौके पर सिख श्रद्धालुओं के लिए 2,843 वीजा जारी किए

नई दिल्ली: पाकिस्तान उच्चायोग ने मंगलवार को बताया कि उसने बैसाखी के मौके पर भारत के सिख श्रद्धालुओं के लिए 2,843 वीजा जारी किए हैं, ताकि बैसाखी के उत्सव में उनकी भागीदारी को सुविधाजनक बनाया जा सके। द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के प्रावधान के तहत हर वर्ष भारत से सिख और हिन्दू तीर्थयात्री धाíमक स्थलों की यात्र पर पाकिस्तान जाते हैं। वहीं पाकिस्तानी तीर्थयात्री भी इस प्रोटोकॉल के तहत हर वर्ष भारत आते हैं। उच्चायोग ने बताया, नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने बैसाखी के अवसर पर 13 से 22 अप्रैल तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले वार्षकि उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों के लिए 2,843 वीजा जारी किए हैं।

एक बयान के मुताबिक, तीर्थयात्री अन्य धाíमक स्थलों के साथ-साथ गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब की भी यात्र कर सकेंगे। पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी राजदूत साद अहमद वाराइच ने इस त्यौहार को मनाने वाले सभी लोगों को हाíदक बधाई दी और पाकिस्तान जाने वाले तीर्थयात्रियों को मनोकामना पूरी करने वाली इस यात्र की शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें